साहू होंगे झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया, "राज्यसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धीरज प्रसाद साहू को उम्मीदवार बनाए जाने को हरी झंडी दे दी है।"
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व विदेश राज्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस्तीफे से राज्यसभा की दोनों सीटें खाली हुई हैं। यशवंत सिन्हा हजारीबाग से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए हैं जबकि सिंह ने अपनी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) से बगावत कर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बांका से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते भी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications