नर्सिग छात्रा ने आत्महत्या की
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज की छात्रा कौशिका ने हॉस्टल के एक कमरे में आत्महत्या कर ली। छात्रा हरियाणा के पानीपत के रहने वाली बताई जाती है।
पुलिस ने बताया कि उसके पास एक फोन आया था कि हॉस्टल का एक कमरा बंद है। कमरे का दरवाजा तोड़े जाने पर छात्रा का शव लटका हुआ मिला। आत्महत्या के कारण के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने छात्रा के घर वालों को घटना के बारे में सूचना दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications