बिहार के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री चिदंबरम को पत्र लिखा
मुख्यमंत्री ने पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पटना के एक समाचार पत्र में छपे समाचार से यह जानकारी मिली कि पुणे के एक लॉ कालेज में साक्षात्कार के दौरान बिहारी छात्रों से पटना को क्राइम की राजधानी कहा गया तथा बिहारियों के महाराष्ट्र में आकर अपराध करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पी़ चिदंबरम तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पत्र लिखकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में तो कहा जाता था कि कुछ ऐसे संगठन हैं जो समाज में जहर घोल रहे हैं परंतु अब लॉ कॉलेज जैसे संस्थान में ऐसा हो रहा है जो काफी निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देश के नवनिर्माण के लिए काम करते हैं न कि अपराध।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications