लाल बिहारी हिमरिका बने उड़ीसा विधानसभा के उपाध्यक्ष
भुवनेश्वर, 10 जून (आईएएनएस)। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता लाल बिहारी हिमरिका बुधवार को उड़ीसा विधानसभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
रायगदा से दो बार विधायक हिमरिका को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल किया था।
61 वर्षीय हिमरिका वर्ष 2000 में पहली बार विधायक बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र उलाका को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications