परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र ने की आत्महत्या
पुलिस ने बुधवार को बताया कि अक्षय राणा नामक छात्र ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित अपने आवास में मंगलवार शाम को आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त छात्र के माता पिता घर पर मौजूद नहीं थे।
पुलिस ने घटना स्थल से एक स्युसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें बताया गया है कि वह 12 वीं बोर्ड के परीक्षा में कम अंक आने से हताश था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications