विजयन पर राज्यपाल के फैसले से आश्चर्य नहीं : अच्युतानंदन
कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार को अच्युतानंदन से जब पत्रकारों ने विजयन मामले में राज्यपाल के फैसले पर राय पूछी तो उन्होंने कहा, "आपको नहीं पता है कि पूर्व में भी कई मौकों पर राज्यपाल ने इस प्रकार के फैसले सुनाए हैं।"
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राज्यपाल का फैसला आश्चर्यजनक नहीं है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर कोई चर्चा नहीं हुई।
अच्युतानंदन ने कहा, "मामले को विस्तार से समझने के लिए समय की जरूरत है और कैबिनेट की बैठक में यह तय हुआ है कि अगली बैठक में हम इस बारे में चर्चा करेंगे।"
इससे पहले मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री कोडियारी बालकृष्णन ने राज्यपाल के फैसले को मनमाना करार दिया था।
बालकृष्णन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा था, "राज्यपाल ने इस मामले में मनमाने ढंग से फैसला किया। यहां तक कि उन्होंने नियम कायदों को भी ताक पर रख दिया। उन्हें राज्य सरकार को इस बारे में अवगत कराना चाहिए था।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल आर. एस. गवई ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के प्रमुख को अपने आवास पर बुलाया था और विजयन मामले से जुड़ी 148 पृष्ठों की रिपोर्ट उन्हें सौंपी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications