वायुसेना के लापता विमान का अब तक कोई सुराग नहीं (लीड-1)

अरुणाचल प्रदेश के पुलिस प्रमुख अजय चड्ढा ने बताया,"पालेगांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को आसमान में आग का एक बड़ा गोला देखा। उनका मानना है कि संभवत: यह विमान ही था जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

उन्होंने कहा कि जहां पर दुर्घटना होने की खबर है वहां तक पहुंचने में समय लगेगा क्योंकि यह दूरस्थ इलाका है। अभी तक विमान के मलबे के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

इससे पहले वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "लापता विमान का पता लगाने के काम में दो चीता हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। खोजी अभियान में खराब मौसम की वजह से रुकावट आ रही है। विमान की तलाश मंगलवार रात की गई थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।" कम रोशनी के कारण खोजबीन का काम रोक दिया गया और उसके बाद बुधवार सुबह जाकर फिर से यह अभियान शुरु किया गया।

गौरतलब है कि इस विमान ने मंगलवार दोपहर अरुणाचल प्रदेश के मेचुका से उड़ान भरी थी और दिन में दो बजे के आसपास लापता हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+