एयर फ्रांस ने विमानों के गतिमापी सेंसरों को बदला
समाचार एजेंसी डीपीए ने फ्रांसीसी समाचार पत्र 'ला ट्रिब्यून' के हवाले से खबर दी कि हर विमान के तीन पायलट ट्यूबों में से दो को बुधवार सुबह बदल दिया गया क्योंकि कर्मचारी संगठनों ने विमान चालकों से आह्वान किया था कि वे बदलाव होने तक विमान का परिचालन रोक दें।
अखबार का कहना है तीसरे सेंसर को 10 दिनों के भीतर बदल दिया जाएगा। दूसरी ओर एयर फ्रांस की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
गौरतलब है कि एयर फ्रांस का एक विमान विगत एक जून को रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications