त्रिपुरा में गरीब बच्चियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा
मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने संवाददाताओं को बताया, "योजना के अंतर्गत राज्य सरकार दो बच्चियों की मांओं को हर महीने 300 रुपये देगी ताकि वे उनकी शिक्षा और भरण-पोषण पर खर्च कर सकें।"
उन्होंने कहा कि यह योजना एक जून से लागू है और यह गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवारों की बच्चियों के 16 वर्ष की अवस्था पा लेने तक जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री के मुताबिक त्रिपुरा में स्त्री-पुरुष अनुपात में गिरावट आई है जिसके कारण सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत कई पहलें की हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रति 1,000 पुरुषों पर महज 948 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य में लैंगिक समानता लाने में मददगार साबित होगी।
सरकार ने बुजुर्ग रिक्शा चालकों, बीड़ी कामगारों, विधवाओं, परित्यक्त महिलाओं और चमड़े के कारखानों में काम करने वालों व विकलांगों के मासिक भत्ते में इजाफा करने की घोषणा भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications