हॉलीवुड के कलाकार नए वेतन समझौते पर राजी
हॉलीवुड स्टूडियो और फिल्मी कलाकारों के बीच वेतन को लेकर काफी दिनों बातचीत चल रही थी। हालांकि चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच एक समय नौबत हड़ताल तक पहुंच गई थी।
गौरतलब है कि वेतन को लेकर लगभग 120,000 हॉलीवुड फिल्मी अभिनेताओं और हालीवुड स्टूडियो के बीच समझौता पिछले जुलाई समाप्त हो गया था।
लास एंजेलिस टाइम्स के मुताबिक मंगलवार शाम को कराए गए मतदान में 78 फीसदी स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड के सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया।
नए समझौते के तहत कलाकारों को न्यूनतम वेतन में तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। वहीं इंटरनेट पर दिखने वाले कलाकारों की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दोनों पक्षों में इसी मुद्दे को लेकर विवाद था। नया करार 2011 तक मान्य होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications