लिम्का बुक में दर्ज हुआ 'पंजाबी अंडा'
राज्य के डेराबस्सी कस्बे में स्थित एक मुर्गीपालन केंद्र में मुर्गी ने यह अंडा दिया। अंडे का वजन 162 ग्राम, चौड़ाई 10 सेंटीमीटर और ऊंचाई 5 सेंटीमीटर थी।
इस मुर्गीपालन केंद्र के मालिक सुरिंदर जोशी ने आईएएनएस को बताया, "इस साल की लिम्का बुक ऑफ बुक रिकार्ड्स की पृष्ठ संख्या 219 पर कृषि अनुभाग में इस अंडे को जगह मिली है।"
जोशी ने कहा, "मैं इतना बड़ा अंडा देखकर अचंभित था। अंडा देने वाली मुर्गी का वजन 1.25 किलोग्राम है ओर इसने पिछले वर्ष जुलाई में यह अंडा दिया था। मुझे लिम्का की ओर से मई 2009 में इस संबंध में प्रमाण पत्र मिला।"
उनका कहना है, "मुझे पता चला है कि 160 ग्राम वाले अंडे को दुनिया का सबसे बड़ा अंडा मना गया है। ऐसे में मैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश में हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications