होंडा ने छोटी कार जैज भारतीय बाजार में उतारी
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रमुख कार निर्माता होंडा मोटर कंपनी ने बुधवार अपनी पहली छोटी कार जैज भारतीय बाजार में उतारी। इसकी कीमत 6.98 लाख रुपये से 7.33 लाख रुपये के बीच हैं।
जैज की शुरुआत होंडा और भारत की सिएल लिमिटेड के संयुक्त उद्यम होंडा सिएल कार्स इंडिया का छोटे कारों के प्रतिस्पर्धी वर्ग में प्रवेश है। अब तक छोटी कारों के वर्ग में मारुति और हुंडई मोटर का वर्चस्व रहा है।
जैज का निर्माण शुरुआत में होंडा सिएल के ग्रेटर नोएडा स्थित कारखाने में हुआ था। छोटी कार पहले 2001 में लांच की गई थी और इस समय यह दुनिया के 130 देशों में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications