भारी हिमपात से अमरनाथ यात्रा की तारीख पर अनिश्चितता के बादल
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम से शुरु होने वाली 46 किलोमीटर लंबी यात्रा का परंपरागत मार्ग तथा बालताल से होकर जाने वाला छोटा मार्ग, दोनों ही इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढके हैं।
राज्यपाल एन. एन. वोहरा के नेतृत्व में एसएएसबी का कामकाज होता है और गर्मियों में यहां देश भर से करीब 400,000 श्रद्धालु आते हैं। पहले यह यात्रा सात जून से शुरु होने वाली थी। हिमपात की वजह से यह तारीख 15 जून तय की गई थी।
एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.बी.व्यास के हवाले से एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा मार्ग और गुफा में भारी बर्फ जमा है। व्यास पिछले दो दिनों से हेलीकाप्टर से अमरनाथ गुफा जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं। लेकिन टीवी फुटेज से संकेत मिलता है कि 15 जून से भी यात्रा शुरु हो पाना कठिन होगा।
एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध पर बताया कि बर्फ हटाने में समय लग सकता है और यात्रा कार्यक्रम में फिर बदलाव हो सकता है।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि बर्फ के बहाने सरकार इस यात्रा में विलंब कर रही है।
पिछले वर्ष भूमि विवाद की वजह से यह यात्रा विवादों से घिरी रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications