उप्र में जिस्मफरोशी में लिप्त चार पुलिसकर्मी निलंबित
जिला पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह के प्रवक्ता जयदीप दुबे ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि कांस्टेबल मनोज पटेल, नीरज त्रिवेदी, रजत कुमार और मणियेंद्र प्रताप को पुलिस क्वोर्टर में जिस्मफरोशी करने के आरोप में आज निलंबित कर दिया गया।
दुबे ने बताया कि चारों निलंबित कांस्टेबलों को मंगलवार रात दो कालगर्ल के साथ पुलिस क्वोर्टर में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक चारो निलंबित कांस्टेबलों में मनोज पटेल पुलिस लाइन में आवंटित पुलिस क्वोर्टर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाता था, जिसमें उसके साथी कांस्टेबल भी शामिल थे। उनका भी यहां रोज का आना जाना था।
उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कांस्टेबल मनोज पटेल अपने पुलिस क्वोर्टर में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications