कश्मीर में 2 आतंकवादी मारे गए
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर बुधवार सुबह 22 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) ने सोपोर के अरमपोरा इलाके में एक मकान को घेर लिया।
अधिकारी ने बताया, "मकान में छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चुनौती दी गई तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी आरंभ कर दी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।" मुठभेड़ के दौरान मकान पूरी तरह तबाह हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications