बिहार के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या घटकर 13 हुई

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व वाल्मिकी राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या घटकर केवल 13

रह गई है। सात वर्ष पहले इस रिजर्व में 56 बाघ थे।

देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान को हाल ही में सौंपी गई एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वाल्मिकी राष्ट्रीय उद्यान में मुश्किल से 13 बाघ ही बचे हैं।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले बाघों की संख्या में इतनी अधिक गिरावट कभी नहीं आई।

अधिकारियों के अनुसार नेपाल सीमा से लगे पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित टाइगर रिजर्व में पिछले आठ वर्षो में बाघों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2002 से वर्ष 2005 के बीच तीन वर्षो में कम से कम 23 बाघ लापता हुए हैं। कैग की रिपोर्ट के अनुसार बाघोंे की संख्या वर्ष 2002 में 56 से घटकर 2005 में केवल 33 रह गई।

गुम हुए बाघों के बारे में वाल्मिकी उद्यान और राज्य सरकार के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।

वाल्मिकी राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे अधिक प्रबंधित पार्को में से एक माना जाता था लेकिन हाल के वर्षो में यह टाइगर रिजर्व शिकारियों का स्वर्ग बन गया है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण ने वर्ष 2007 में बिहार सरकार को अवकाश प्राप्त सैनिकों की भर्ती से बाघों की सुरक्षा के लिए एक दल का गठन करने को कहा था लेकिन यह योजना अभी भी कागजों पर ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+