फिल्मकार सुभाष सागर नहीं रहे
सुभाष ने मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें एक दिन पहले गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था।
उनके भाई मोती सागर ने आईएएनएस को बताया, "सुभाष पिछले एक साल से डायलिसिस पर थे और पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बुधवार सुबह 10.30 बजे उनका देहांत हो गया।"
मोती ने बताया कि बुधवार शाम विले पार्ले में सुभाष का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में सुभाष की पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है।
कभी एक आटोमोबाइल कारोबारी रहे सुभाष सागर ने वर्ष 1973 में 'हमराही' नाम से फिल्म बनाई जो सफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'राम भरोसे' और 'प्यारा दुश्मन' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया।
बड़े पर्दे के अलावा सुभाष ने छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी। उनके 'रामायण', 'श्रीकृष्णा' और 'अलिफ लैला' जैसे सीरियल काफी सफल रहे। उन्होंने फिल्मों का वितरण भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications