भारत से आर्थिक,रक्षा,शैक्षिक संबंध प्रगाढ़ करने का अमेरिका इच्छुक

वाशिंगटन, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि अन्य विस्तृत क्षेत्रों के साथ ही भारत से आर्थिक,शैक्षिक और रक्षा क्षेत्र में संबंधों को प्रगाढ़ करना चाहता है।

विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशिया के प्रधान उप सहायक मंत्री पैट्रिक मून ने मुस्लिम जगत के संबंध में राष्ट्रपति बराक ओबामा के ऐतिहासिक भाषण पर पूरी दुनिया से आई प्रतिक्रिया पर चर्चा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक और मजबूत करना चाहता है।

मून ने कहा,"हम भारत के साथ विस्तृत आर्थिक आदान-प्रदान चाहते हैं। भारतीय अकादमिक संस्थानों में व्यापक पहुंच चाहते हैं। हम भारत के साथ रक्षा संबंध सुधारना चाहते हैं।"

भारत के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के बारे में मून ने कहा कि यह भारत के राजनीतिक परिदृश्य का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है और अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए हम भारत के राजनीतिक परिदृश्य के सभी हिस्सों के साथ काम करेंगे।

ओबामा द्वारा मुस्लिम समुदाय के साथ रिश्ते सुधारने पर जोर देने के संबंध में मून ने कहा कि दक्षिण और मध्य एशिया में संबंधों को नया रूप देने के लिए अमेरिका ने पहले ही कई शुरुआतें की हैं।

भारत में दुनिया की दूसरे सबसे विशाल जनसंख्या का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में एक अरब मुस्लिम रहते हैं और राष्ट्रपति ओबामा की मुस्लिम समुदाय से वार्ता की इच्छा की उन्होंने सराहना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+