बारूदी सुरंग विस्फोट में 11 जवान शहीद

झारखंड पुलिस प्रमुख वी.डी.राम ने बताया,"विस्फोट में 11 जवानों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।" इन सुरक्षाकर्मियों में राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे।
अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच वाहनों में सुरक्षाकर्मी लंबी दूरी की गश्त से लौट रहे थे। नक्सलवादियों ने आगे चल रहे वाहन को उड़ा दिया,इसमें 20 जवान सवार थे। बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी आरंभ हो गई। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सलवादी सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो से जारी हिंसा में राज्य में करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications