टाटा टेलीसर्विसिज ने शुरु की जीएसएम सेवा
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसिज ने बुधवार को डाटा डो को मो ब्रांड के तहत जीएसएम आधारित मोबाइल सेवाओं की शुरुआत की।
इस कंपनी में जापान की एनटीटी डो को मो का 26 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी ने कहा है कि वह सेवाओं का अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार करने में 9,450 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी।
कंपनी ने घोषणा की है कि जीएसएम ऑपरेशंस जून के आखिर में दक्षिण भारत से व्यावसायिक रूप से लांच किए जाएंगे। साल के आखिर तक टाटा जीएसएम प्लेटफार्म पर अपनी सेवाओं का विस्तार देशभर में करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications