अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर सहित 17 ढेर
काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत में गठबंधन सेना की कार्रवाई में तालिबान का एक स्वयंभू कमांडर और 16 अन्य संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि सेना के एक हमले में तालिबान का कमांडर मुल्ला मुस्तफा मारा गया। वह अफगानी और अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के खिलाफ कई हमलों में शामिल था।
बयान में बताया गया, "गठबंधन सेना ने मुस्तफा को अपने ठिकाने से एक वाहन से निकलते देखा। मुस्तफा दूर-दराज के एक इलाके में जाकर रुक गया और बहुत से अन्य आतंकवादी उससे आ मिले। ऐन उसी समय गठबंधन सेना ने हमला किया जिसमें मुस्तफा और 16 अन्य आतंकवादी भी मारे गए।"
गौरतलब है कि मुस्तफा ने शाहराक जिले के पवर्तीय इलाके में अपना ठिकाना बना रखा था। मुस्तफा के मारे जाने के संबंध में तालिबान की ओर से अब तक कोई पतिक्रिया नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications