पेशावर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 16 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तीन आत्मघाती हमलावर एक ट्रक लेकर पर्ल कांटिनेंटल होटल में घुस गए। इन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और विस्फोटकों से लदे वाहन को होटल की मुख्य इमरात से टकरा दिया।
पुलिस के प्रवक्ता दाऊद जान ने बताया, "बुधवार सुबह तीन और शव बरामद किए गए जिससे मरने वालों की संख्या 16 तक जा पहुंची। इसमें 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।" धमाके में होटल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र की एक प्रवक्ता ने बताया कि शरणार्थी कार्यालय के उच्चायुक्त अलेक्जेंडर वोर्कापिक और यूनीसेफ के परजेवरंदा सो की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के चार अन्य विदेशी कर्मचारी घायल भी हुए हैं।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पुलिस उप प्रमुख शफकत मलिक ने इस हमले को आत्मघाती बताया। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 500 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमताल किया गया।
इसबीच संयुक्त राष्ट्र महासिचव बान की मून ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे मानवीय सिद्धांतों पर हमला करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications