शीतल की गिरफ्तारी में परिवार का हाथ

Sheetal Mafatlal
मुंबईः मफतलाल लक्जरी की प्रेसिडेंट और मुंबई की जानी मानी सोशलाइट शीतल मफतलाल की 50 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के गहने और कीमती सामान कस्टम्स से छुपाकर भारत लाने के आरोप में हुई गिरफ्तारी को पारिवारिक रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार शीतल के बैग में कीमती सामान और ज़ेवर की जानकारी कस्ट्स को परिवार के ही किसी सदस्य ने दी थी। दरअसल मफतलाल परिवार में जायदाद को लेकर पिछले कई सालों से झगड़ा चल रहा है।

वर्ष 2005 में दिवंगत उद्योगपति योगेंद्र मफतलाल की 72 साल की विधवा माधुरी ने अपने बेटे अतुल्य और बहू शीतल पर ये आरोप लगाते हुए मुकदमा किया था कि दोनों मिलकर मफतलाल खानदान की पूरी जायदाद हड़प लेना चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर अतुल्य ने अपने भाई अजय पर आरोप लगाया है कि वह उसे जान से मारना चाहता है और उसने उनकी पत्नी शीतल के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। शीतल के वकील सतीश माने शिंदे का कहना है कि जिन चीजों पर कस्टम्स ड्यूटी की चोरी का आरोप है, अगर उनकी कीमत 30 लाख रुपए से कम है तो ये जमानती अपराध है। ऐसा माना जा रहा है कि शीतल मफतलाल बेल के लिए अदालत में एप्लिकेशन देंगी।

हालांकि शीतल के पति अतुल्य का कहना है कि शीतल एनआरआई है और कस्टम्स के कानून उन पर लागू नहीं होते। फिलहाल शीतल को 12 जून तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+