थाईलैंड: मस्जिद में गोलीबारी, 10 मरे

पुलिस के अनुसार थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथिवट के एक गांव इबे में स्थित मस्जिद में सोमवार को पांच बंदूकधारी पीछे के रास्ते से घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी के समय मस्जिद में लगभग 50 लोग उपस्थित थे। गोलबारी में घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications