10,000 कबूतरों की रहस्यमय मौत

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर किसी संदिग्ध बैक्टीरिया के संक्रमण से 10,000 से ज्यादा कबूतरों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि मरने वाले पक्षियों की संख्या ज्यादा हो सकती है क्योंकि यह आंकड़ा स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्त किए गए अनुमान के आधार पर तैयार किया गया है।
हालांकि प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां बर्ड फ्लू की आशंका से इंकार किया है लेकिन उनका कहना है कि इन मौतों का कारण बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण हो सकता है।
मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं स्थानीय लोग इस बात से डर रहे हैं कि अगर इस संक्रमण का इलाज जल्दी नहीं हुआ तो यह उनके पोल्ट्री पक्षियों तक भी पहुंच सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications