पेशावर में भीषण विस्फोट, पाँच की मौत

पुलिस ने होटल का नाम पर्ल कॉन्टिनेंटल बताया है और अपुष्ट ख़बरों के अनुसार होटल में विदेशियों के भी होने की आशंका है और घायलों में वे भी हैं.
पाकिस्तान में जब से तालेबान विद्रोहियों के विरुद्ध सेना की कार्रवाई शुरू हुई है तब से ही पेशावर सहित कई शहरों में कई बम विस्फोट हुए हैं.
पाकिस्तानी टेलीविज़न पर चल रही ख़बरों के अनुसार होटल पर बंदूकधारियों ने हमला किया और वहाँ बम विस्फोट भी हुआ.
एक सरकारी अधिकारी साहिबज़ादा अनीस के हवाले से रॉयटर समाचार एजेंसी का कहना है कि अभी ये जानने की कोशिश की जा रही है कि वहाँ विस्फोटक लगाए गए थे या फिर यह एक आत्मघाती हमला है.
होटल के बाहर अफ़रा-तफ़री का माहौल है.
सेना ने पिछले कुछ समय से स्वात घाटी से तालेबान को खदेड़ने के लिए सैनिक अभियान शुरू किया है जिसके बाद तालेबान के नेताओं ने धमकी दी थी कि वे पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में हमले करेंगे.
उसके बाद पिछले महीने लाहौर शहर में एक हमला हुआ था जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications