8-9% होगी विकास दरः प्रधानमंत्री

Manmohan Singh
नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत को इस वर्ष सात प्रतिशत आर्थिक वृद्भि दर हासिल करने की उम्मीद है। यह दावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर का लक्ष्य भी हासिल करने में सक्षम होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत इस वित्तीय वर्ष में कम से कम सात प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेगा। हालांकि उन्होंने यह बात भी स्वीकार की कि मंदी के कारण पिछले साल हमारी अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई और हमारी वृद्धि दर गिरकर सात प्रतिशत के करीब हो गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आशावाद के पीछे भारत की बचत दर का अभी भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 35 प्रतिशत बने रहना है। इस धन को विकास परियोजनाओं के लिए लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी इस मुद्दे को आगामी बजट में देखेंगे। मनमोहन सिंह ने पहले घोषित राहत पैकेजों और आने वाले दिनों में अपनाए जाने वाले उपायों से महंगाई बढ़ने की आशंकाओं को समाप्त करने का प्रयास करते हुए कहा कि आधारभूत संरचना पर खर्च से महंगाई नहीं बढ़ेगी,इससे हमारी अर्थव्यवस्था विकास करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+