क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया चैनल

Big Tv
मुंबई। रिलायंस-अनिल धीरूभाई अंबानी समूह टी-20 विश्व कप के दौरान क्रिकेट के रोमांच को दोगुणा करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी 'आईक्रिकेट' नामक नया चैनल शुरु करने जा रही है जिससे दर्शक टीवी पर ही क्रिकेट देखने का स्टेडियम जैसा आनन्द उठा सकेंगे।

रिलायंस-अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेटेलाइट टेलीविजन सेवा प्रदाता कंपनी ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए 'आईक्रिकेट' नामक नया चैनल उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

यह चैनल चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध होगा। इसमें रिमोट के सहारे अपने मनचाहे कोण से मैदान के दृश्यों को देख सकेंगे। इतना ही नहीं 'आईक्रिकेट' के दर्शक मैच के दौरान सभी छक्कों, चौकों और विकेटों के गिरने की झलकियां भी देख सकेंगे।

बिग टीवी के मुख्य कार्यकारी संजय बहल ने एक बयान में कहा कि टी-20 विश्व कप को देखते हुए आईक्रिकेट अपने दर्शकों को सबसे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+