संसद के ऊपर से गुजरा विमान, हड़कंप

देश की सभी प्रमुख इमारतों, जैसे ताज महल, संसद भवन, इंडिया गेट, गेटवे ऑफ इंडिया, आदि के ऊपर से विमानों का गुजरना प्रतिबंधित है। प्रतिबंध के बावजूद सोमवार को एक विमान संसद भवन के ऊपर से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता देखा गया।
जेट एयरवेज का विमान
विमान देख सुरक्षाकर्मी बदहवास हो गये। आनन-फानन में तमाम सुरक्षा इकाईयों को सूचना भेज दी गई। यही नहीं संसद भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट कर दिये गये।
इससे पहले कि सुरक्षा एजेंसी मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराती। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सूचना मिली कि वो जेट एयरवेज का विमान था जो लंदन से भारत आया था। एटीसी द्वारा एयरपोर्ट पर अधिक ट्रैफिक होने की सूचना दिए जाने के बाद विमान राजधानी के चक्कर काटता रहा।


Click it and Unblock the Notifications