असम में दिमासा जनजाति के 40 मकान आग के हवाले
राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि हथियारबंद लोगों के समूह ने माइबांग और माहुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले दिुकी और लाइलिंग गांवों पर धावा बोल मकानों को आग लगा दी।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी हमलावर काले कपड़ों में थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में जनजाति समुदाय के लगभग 160 लोग बेघर हो गए हैं।
इससे पूर्व तीन जून को इसी जिले में दीमा हलाम दाओगा-ज्वेल (डीएचडी-जे) समूह के विद्रोहियों ने कम से कम पांच लोगों की हत्या कर दी थी और बोरो चैमन गांव को आग के हवाले कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications