'आरक्षण से पहले कन्या भ्रूण हत्या से निपटें'

Harsimrat Kaur
नई दिल्ली। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने संसद में कन्या भ्रूण हत्या और पंजाब में किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाकर लोगों को चकित कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने से पहले कन्या भ्रूण हत्या से निपटना होगा।

कौर ने कहा, "प्रति दिन 2,000 से अधिक कन्याओं की भ्रूण में ही हत्या कर दी जाती है। यहां हमें यह भी पूछने की आवश्यकता है कि महिला आरक्षण के प्रस्ताव को लाने में आजादी के बाद 62 वर्ष क्यों लग गए।"

ठगा महसूस कर रहे पंजाब के किसान

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और भंटिंडा से सांसद कौर ने कहा, "महिलाओं को सही वातावरण उपलब्ध कराना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराना।"

कौर ने कहा कि केंद्र सरकार की उपेक्षाओं के कारण पंजाब के किसान आज ठगा-सा महसूस करते हैं। उनकी समस्याओं के समाधान की तत्काल आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+