पेंटागन ने हवाई हमलों में 'कठिनाई' की बात कबूली
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जियोफ मॉरेल ने कहा है कि अमेरिका की केंद्रीय कमान जल्द ही चार मई की इस घटना के बारे में रिपोर्ट जारी करेगी।
मॉरेल ने कहा, "इन हमलों में अपनाई गई कुछ युक्तियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं में.. या फिर जिस तरह से हवाई हमलों को अंजाम दिया गया उसमें कुछ कठिनाई है।"
अमेरिकी हवाई हमलों में अक्सर मारे जाने वाले अफगान नागरिक हमेशा से दोनों देशों के बीच तनाव की वजह रहे हैं। फराह हमले के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने इसमें मासूमों लोगों के मारे जाने पर खेद व्यक्त किया था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि तालिबान नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के रूप में कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications