मप्र में बच्चों को मिलेगा 4 रुपये का पोषण आहार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण आहार संबंधी सेवाओं को विस्तार देने के लिए 86 नई बाल विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही 9691 नए आंगनबाड़ी केंद्र और 9830 उप आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले जाने का फैसला किया गया।

पूरक पोषण आहार की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की राशि दर बढ़ा दी गई है। इसके मुताबिक छह माह से छह वर्ष तक के सामान्य बच्चों को अब दो रुपए के स्थान पर चार रुपए प्रतिदिन का पोषण आहार मिलेगा। इस पोषण आहार में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन तथा 500 कैलोरी की मात्रा होनी चाहिए।

इसी तरह कुपोषित बच्चों को अब दो रुपए 70 पैसे के बदले छह रुपए प्रतिदिन प्रति हितग्राही मंजूर किया गया है। इसके अलावा गर्भवती माताओं और किशोरियों की पोषण आहार दर दो रुपए तीस पैसे से बढ़ा कर पांच रुपए प्रतिदिन कर दी गई है।

मंत्रिपरिषद ने 13वीं विधानसभा के सदस्यों को राष्ट्रीयकृत बैंको से पांच लाख रुपए की सीमा तक वाहन ऋण की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा वित्त विभाग की शतोर्ं के अधीन रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+