कश्मीर में जन जीवन सामान्य हुआ
श्रीनगर, 9 जून (आईएएनएस)। दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उसके बाद उनकी हत्या किए जाने के विरोध में पिछले आठ दिनों से जारी बंद व विरोध प्रदर्शनों को उठा लिए जाने के बाद मंगलवार को कश्मीर घाटी में जन जीवन सामान्य हो गया।
पिछले आठ दिनों से बंद रहे शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों और बैंकों में मंगलवार को आम दिनों की तरह कामकाज हुआ।
लेकिन दक्षिण कश्मीर के पुलवामा कस्बे में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के कारण वहां तनाव की स्थिति अभी बनी हुई है। हिंसा की ताजा घटना में कुछ पुलिस कर्मियों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं।
घाटी में मंगलवार को छात्रों ने कई प्रमुख शहरों और कस्बों में शांति मार्च का आयोजन किया था। इसी बीच प्रदर्शनकारी छात्रों का पुलिस के साथ टकराव हो गया। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्च किया और आंसू गैसे के गोले दागे। मंगलवार को सोपियां कस्बा भी बंद रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications