दिल्ली में गैस सिलिंडर फटने से 11 घायल
पुलिस के अनुसार सिलिंडर उस समय फट गया जब गीता कॉलोनी निवासी व्यापारी रॉबिन अहूजा अपने घर के बाहर अपनी सैंट्रो कार में लगे सीएनजी किट को अपराह्न् एक बजे के आसपास अनधिकृत तौर से खाना पकाने वाले गैस सिलिंडर से रीफिल कर रहा था।
विस्फोट इतना जोरदार था कि कार और पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। यह आग अहूजा तथा उसके पड़ोसी के घर में भी फैल गई।
आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल की पांच गाड़ियों को लगाया गया।
आग के कारण सुदेश अहूजा (75) सहित परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पांच घायलों में सीमा (35), राकेश (45), कुणाल (5), भावना (6) व नताशा (15) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुदेश और भावना की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications