सिक्किम में 10,000 कबूतरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले पक्षियों की संख्या ज्यादा हो सकती है क्योंकि यह आंकड़ा स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्त किए गए अनुमान के आधार पर तैयार किया गया है।
इस महीने के आरंभ में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले अधिकारियों ने यहां बर्ड फ्लू की आशंका से तो इंकार किया है लेकिन कहा है कि इन मौतों का कारण बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण हो सकता है। मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि इस संक्रमण का तत्काल इलाज न हुआ तो यह पोल्ट्री पक्षियों तक पहुंच सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications