भारत-चीन बॉर्डर पर सैन्य शक्ति बढ़ेगी

पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की भारत की क्षमता के विकास के लिए भारत-चीन सीमा पर अधिक सेना की तैनाती आवश्यक है।
प्रत्येक डिवीजन में होंगी तोपें
सिंह ने कहा कि 3,500 किलोमीटर लंबी सीमा पर दो डिविजनों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक डिविजन में तोपखाना, चिकित्सा, सिग्नल्स और इंजीनियरिंग कोर सहित करीब 25 से 30 हजार जवान होते हैं। सिंह ने कहा कि अगले कुछ वर्षो में सड़कों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास सहित इस कार्रवाई को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।
असम की राजधानी गुवाहाटी से 180 किलोमीटर दूर तेजपुर में सुखोई-30एमकेआई विमानों के बेड़े की तैनाती के बाद भारतीय वायुसेना एक अन्य स्क्वोड्रन चाबुआ में भी तैनात करने वाली है। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले सप्ताह यह जानकारी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications