कैलाश तीर्थयात्रा के दौरान 10 भारतीयों की मौत
मरने वालों में सभी की आयु 60 साल से ऊपर है। ये सभी बेंगलुरू, चेन्नई और लखनऊ शहर के रहने वाले थे।
खबरों में बताया गया है कि मरने वाले में एक की पहचान वाराणसी के दामोदर दास अग्रवाल के रूप में की गई है। उसका शव भारत भेजा जा रहा है। जबकि अन्य का अंतिम संस्कार तिब्बत में ही कर दिया गया।
उधर मानसरोवर यात्रा के दौरान सैकड़ों तीर्थयात्रियों के दुदर्शा के बारे में भारतीय जनता पार्टी सांसद सुषमा स्वराज और बलबीर पुंज ने भारत सरकार का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया।
काठमांडू में भारतीय दूतावास ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications