ऑस्ट्रेलिया से जुड़ी घटनाओं के कवरेज में सावधानी बरते मीडिया : प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चली चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं मीडिया से आग्रह करता हूं कि ऑस्ट्रेलिया से संबंधित खबरों के कवरेज के दौरान वह इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वहां तकरीबन दो लाख भारतीय रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें उनके हितों को ध्यान में रखना चाहिए। हमें ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए जिससे वहां रह रहे भारतीय ऑस्ट्रेलियाइयों का निशाना न बने।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं उन परिजनों की चिंता समझ सकता हूं जिनके संबंधी ऑस्ट्रेलिया में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications