राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के समर्थन को लेकर ऊहापोह में जद (यु)
आगामी 20 जून को होने वाले इस उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पूर्व सांसद अजय मारू और पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी अनूप अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
जद (यु) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने आईएएनएस से कहा, "हमारे केंद्रीय नेता तय करेंगे कि भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया जाए या नहीं।"
भाजपा पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा एकतरफा फैसले ले रही है। उम्मीदवारों की घोषणा से पहले उसने सलाह मशविरा तक नहीं किया।"
जद (यु) के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी की प्रदेश इकाई राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications