इंदौर में अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच झड़प

मिली जानकारी के मुताबिक मल्हारगंज थाना अंतर्गत स्थित इतवारिया बाजार के फुटपाथ पर सब्जी विक्रेता और अन्य दुकानदार कब्जा किए रहते हैं। जिसके चलते आवागमन प्रभावित होता है। इस अतिक्रमण को हटाने मंगलवार को नगर निगम के बेदखली अधिकारी राजेश कोठारी अपने अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन और अतिक्रमण हटाने आए दस्ते को देखते ही अतिक्रमणकारी भड़क उठे और उनकी नगर निगम व पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई।

नगर निगम की कार्रवाई से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस व नगर निगम कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को इन्हें रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। दोनों ओर से हुए बल प्रयोग में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मल्हारगंज थाने के प्रभारी राकेश व्यास ने बताया है कि पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+