स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए दिल्ली में 10 दल गठित
वालिया ने कहा, "व्यापक उपाय अपनाए गए हैं। स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों और अर्ध चिकित्सकीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा गया है।"
ज्ञात हो कि दिल्ली में फ्लू के दो मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ये दोनों मां (60) व बेटे (35) हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
वालिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दस अन्य अस्पतालों को भी फ्लू से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टैमीफ्लू दवा की एक करोड़ खुराक उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त खुराक के लिए आर्डर दिया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications