'अमेरिकी पत्रकारों को उत्तर कोरिया रिहा करे'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ईयान कैली ने संवाददाताओं से कहा, "हमने उत्तर कोरियाई प्रशासन से कहा है कि वह दो अमेरिकी महिला पत्रकारों को रिहा करे। हम इस मसले पर नजर रखे हुए हैं।"
कैली ने कहा कि उत्तर कोरिया को मानवीय पक्षों को ध्यान में रखकर दोनों महिला पत्रकारों को रिहा कर देना चाहिए। वहीं उत्तर कोरिया की सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों पत्रकारों को 12 वर्ष तक श्रम शिविर में अपनी सेवा देने का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications