चीन में भूस्खलन: मृतकों की संख्या 9 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमवार को राहतकर्मियों को दो और शव बरामद हुए। पिछले शुक्रवार को हुए भूस्खलन में आठ लोग घायल भी हो गए थे, जबकि 63 लापता बताए जा रहे हैं।
यह हादसा चांगकिंग इलाके के वुलोंग काउंटी के टाइकुअंग टाउनशीप में हुआ था। स्थानीय मेयर को आशा है कि लापता हुए लोग जीवित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications