विजयन मामले में राज्यपाल का निर्णय मनमाना : गृह मंत्री
बालकृष्णन ने यहां मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्यपाल ने इस मामले में मनमाने ढंग से फैसला दिया। यहां तक कि उन्होंने नियम कायदों को भी ताक पर रख दिया। उन्हें राज्य सरकार को इस बारे में अवगत कराना चाहिए था।"
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आर. एस. गवई ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के प्रमुख को अपने आवास पर बुलाया था और विजयन मामले से जुड़ी 148 पृष्ठों की रिपोर्ट उन्हें सौंपी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications