थाईलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, 10 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथिवट के एक गांव इबे में स्थित मस्जिद में सोमवार को पांच बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी के समय मस्जिद में लगभग 50 लोग उपस्थित थे। गोलबारी में घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications