निंबालकर हत्याकांड में उ.प्र. के भी दो लोगों का हाथ
प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि निंबालकर की हत्या के मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर नगर जिले के दो लोगों कैलाश यादव और छोटू पांडे की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से सम्पर्क किया है।
लाल ने बताया कि सीबीआई ने उप्र पुलिस से कहा है कि निंबालकर की हत्या में कैलाश यादव और छोटू पांडे नाम के दो लोगों का हाथ है। फिलहाल ये दोनों फरार हैं।
लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और सीबीआई मिलकर इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
उधर, निंबालकर की हत्या में कथित तौर पर शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी)नेता एवं महाराष्ट्र से सांसद पद्म सिंह पाटील को सीबीआई हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications