हत्या के आरोपी सांसद के समर्थन में उतरी राकांपा
राकांपा के प्रवक्ता डी. पी. त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "राकांपा मानती है कि कानून अपना काम करता रहेगी लेकिन जब तक पाटिल पर लगे आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक वह निर्दोष हैं। सिर्फ आरोप लगने मात्र से उन्हें दोषी नहीं मान लेना चाहिए।"
यह पूछे जाने पर कि पाटिल पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की गई कार्रवाई क्या राजनीति से प्रेरित है तो इसके जवाब में त्रिपाठी ने कहा, "हमें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications