सत्यम के बैंक खाते में 373 करोड़ की जमा राशि (लीड-1)
सत्यम की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्ष के शुरुआत में कंपनी के ऊपर 200 करोड़ रुपये का ऋण था। बाद में कंपनी को प्रथम तिमाही के दौरान 369 करोड़ रुपये का ताजा ऋण चढ़ने के पहले 100 करोड़ रुपये की पुनर्अदायगी की गई थी।
बयान में आगे कहा गया है, "कंपनी के खाते में 31 मार्च 2009 को 373 करोड़ रुपये की जमा राशि थी। 31 मार्च 2009 को कंपनी के पास पारित ऋण सीमा से अधिक 469 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध था।"
कंपनी की ओर से कहा गया है कि 31 दिसम्बर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में कर अदा करने के बाद कंपनी ने 181 करोड़ रुपये की मुनाफा दर्ज किया था।
उस तिमाही के दौरान सत्यम ने 2,194 करोड़ रुपये का निर्यात कारोबार किया था। जबकि उस दौरान उसकी घरेलू आमदनी 100 करोड़ रही।
जनवरी के दौरान, जब कंपनी की बैलेंस सीट में गड़बड़ी की बात प्रकाश में आई थी, कंपनी ने कर अदा करने के बाद मात्र पांच करोड़ के अति सूक्ष्म मुनाफे की बात जाहिर की थी।
बयान में कहा गया है कि फरवरी में राजस्व के घटकर 676 करोड़ होने के बावजूद मुनाफा बढ़कर 52 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी के संस्थापक रामलिंगा राजू द्वारा कंपनी के बहीखातों से किए गए छेड़छाड़ और 78,000 करोड़ रुपये के घोटाले को कबूलने के बाद से आय के संबंध में सत्यम की ओर से यह पहली आधिकारिक घोषणा की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications