उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत (लीड-1)
पुलिस निरीक्षक तरुण दास ने आईएएनएस को बताया कि घटना उस वक्त हुई जब ट्रक का एक टायर फट जाने से चालक का ट्रक से नियंत्रण हट गया और वह सामने से आ रही एक सवारी जीप से टकरा गया। हादसा मयूरभंज जिले के बारीपदा में नेशनल हाइवे संख्या 5 पर हुआ।
दास ने बताया कि दुर्घटना में जीप चालक सहित दो महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications